फल विक्रेता से चाकू की नोक पर लूट करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, स्कूटी और नकदी बरामद

Revanchal
4
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

कुण्डीपुरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए फल विक्रेता के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट की राशि, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

​क्या था पूरा मामला
​शिकायतकर्ता दिलीप अहिरवार (53), निवासी सुकलूढाना, जो पेशे से फल विक्रेता हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 फरवरी 2026 की रात करीब 10:15 बजे जब वह अपना ठेला लेकर घर लौट रहे थे, तभी सिवनी-छिंदवाड़ा रोड पर रघुवंशम लॉन के पास लाल रंग की स्कूटी पर सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोका। बदमाशों ने गले पर चाकू अड़ाकर अभद्रता की और उनसे ₹8000 नगद व चिल्लर लूट कर फरार हो गए।

CCTV और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटना स्थल और सिवनी रोड के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इरफान उर्फ इम्मू (21 वर्ष), निवासी पातालेश्वर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।


​आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
​गिरफ्तार आरोपी इरफान एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से ही विभिन्न थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं
​थाना कुण्डीपुरा एससी/एसटी एक्ट एवं मारपीट के मामले।
​थाना कोतवाली लूट और चोरी का माल रखने की धाराएं।

​थाना परासिया घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का मामला।

​पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की राशि, घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी (क्रमांक MP 28 SG 3449) और वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Translate »