डाटा डिजिटाइजेशन में पटवारी की भूमिका महत्वपूर्ण – प्रमुख सचिव विभागीय वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से की समीक्षा

Revanchal
7
1 Min Read

मंडला, 11 मार्च 2026
प्रमुख सचिव राजस्व श्री विवेक पोरवाल ने बुधवार को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभागीय डाटा अब पूरी तरह से डिजिटल हो रहा है ऐसे में पटवारी सहित मैदानी अमले की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।

पटवारी ई-बस्ता के तहत पटवारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराए गए हैं, उनमें मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट सिस्टम इंस्टॉल कराया जाना है। इस सिस्टम से पटवारी लैपटॉप पर आसानी से अपना विभागीय कार्य कर सकेंगे।


प्रमुख सचिव ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए इस कार्य में पिछड़े इंदौर और जबलपुर आदि जिलों को गति तेज करने को कहा।

वीडियो कॉफ्रेंस में राजस्व रिकार्ड डिजिटलीकरण, सारा पोर्टल, स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री, विभागीय अनुकम्पा नियुक्ति, एटीआर, पीएम किसान, प्रभारी नायब तहसीलदारों की पद स्थापना आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

मण्डला एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसएलआर श्री हीरालाल तिवारी इस वीसी में शामिल हुए।

Share This Article
Translate »