सरही गेट बन रहा कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार पर्यटक हो रहे परेशान

Revanchal
98
2 Min Read

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले में संचालित कान्हा नेशनल पार्क का तीसरा गेट सरही जिसको खुले लगभग 17 वर्ष से अधिक का समय हो गया किंतु अधिकारियों की उदासीनता की वजह से गेट का आजतक विकास नहीं हो पाया न होने दिया जा रहा है

पर्यटकों की कम संख्या की वजह से सराही गेट वैसे ही नहीं चलता और उनके बाद भी जब पर्यटक आता है तो उसे परेशान किया जाता है और पर्यटक निराश होकर सराही गेट से हो रहे वापिस सराही गेट में जब कोर जोन की टिकट उपलब्ध होने के बाद भी पर्यटक को टिकट देने से मना कर दिया जाता है

कारण बताकर की हमें आदेश है टिकट न निकालने का यही घटना 8 दिसंबर 2025 को अपराह्न सफारी में एक पर्यटक के साथ घटित हुई जब वह बहुत आश से अपने परिवार को लेकर सराही गेट जंगल सफारी करने पहुंचा उसे जानकारी नहीं थी कि टिकट लेकर आना पड़ता है वह सीधे गेट पहुंच गया सफारी समय मे पर जब वह गेट काउंटर पहुंचा तो उसे जानकारी हुई कि टिकट तो गेट ने उपलब्ध है

किंतु अधिकारियों ने आदेश किया है कि जो पर्यटक स्वयं टिकट लेकर आ आए उसे गेट से टिकट नहीं दिया फिर टिकट खाली ही क्यों न चली जाए।

Share This Article
Translate »