दक्षिण पन्ना वनमंडल ने प्रारंभ किया जिला स्तरीय कंट्रोल रूम, वन अपराधों की शिकायत हेतु जारी किया टोल फ्री नंबर 18002330320

Revanchal
2 Min Read

वन अपराधों की सूचना एवं निगरानी के लिए नागरिक अब सीधे कर सकेंगे शिकायत

दक्षिण पन्ना वनमंडल द्वारा वन अपराधों की रोकथाम, त्वरित सूचना संकलन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के उद्देश्य से जिला स्तरीय कंट्रोल रूम प्रारंभ किया गया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18002330320 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी नागरिक अथवा ग्रामीण वन अपराधों से संबंधित सूचना या शिकायत दर्ज करा सकता है।

वर्तमान में यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक, कुल 16 घंटे संचालित रहेगा। निकट भविष्य में इसे 24×7 संचालित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। नागरिक इस नंबर पर कॉल कर वृक्षों की अवैध कटाई, वन्यजीव शिकार, वन भूमि पर अतिक्रमण, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, वन अग्नि, वनोपज की चोरी सहित अन्य वन अपराधों की सूचना दे सकते हैं।

कंट्रोल रूम का नियंत्रण उपवनमंडल अधिकारी कल्दा के अधीन रहेगा। वनमंडलाधिकारी दक्षिण पन्ना द्वारा भी इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना एवं संचालन व्यवस्था विकसित करने में आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारी श्री अक्षत जैन, वर्तमान उपवनमंडल अधिकारी पवई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे वन एवं वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साझा करें।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »