रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने छिंदवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे के बड़े भाई रामनाथ ओक्टे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामनाथ ओक्टे का निधन अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में वे शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
👁️ 1 views Views
