अमरनाथ यात्रा हेतु निकलेगा पहला जत्थारेलमार्ग से 4 जुलाई को24 वी यात्रा करेंगे रविन्द्र

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा

श्री अमरनाथ यात्रा 2026 दर्शन के लिए जिले से जत्थे रवाना होने का क्रम जारी हो गया है इस वर्ष शिव शक्ति सेवा मंडल के द्वारा जिले से लगभग 600 अमरनाथ यात्रिओ का पंजीयन आनलाइन एवं बैंक के माध्यम से करवाया गया l मंडल सेवादार कृष्णा सेठिया,राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 3 जुलाई से यात्रा प्रारंभ हो रही है जिसमें पहले जत्था जो रेलमार्ग से जा रहा है मनोज पटेल,संजय यादव,दयाशंकर दुबे,राजेश राजपूत,कार्तिक सरेआम,सुनील कहार ,कृष्ण भाऊ,संजय माते,नितिन भारद्वाज,बंटी सोनी,रवि नरवरे, उदित बेस हैं ये सभी बालटाल से यात्रा प्रारंभ करेंगे साथ ही मंडल सेवादार कैलाशी रविन्द्र सोनी जो 24 वी बार अमरनाथ यात्रा में जा रहे हैं उन्होंने कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी कर चुके हैं इस बार 13 यात्रिओं के साथ 4 जुलाई को दल का नेतृत्व कर पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ जी के दर्शन करेंगे यात्रा की संपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे सेवादार बब्बी ठाकुर मोबाइल 8989777077 से भी संपर्क कर सकते हैं वे ताजा अपडेट एवं यात्रा की जानकारी आपको उपलब्ध कराएंगे जिले से कई यात्री अपने अपने समय एवं साधन अनुसार पहले ही जम्मू पहुंच चुके हैं l

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »