
जबलपुर के शहीद स्मारक में 12 जुलाई को आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय भव्य सम्मान समारोह व AI कार्यशाला
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
डिजिटल भारत, बढ़ते इंडिया की मुहिम के तहत दैनिक समाचार पत्र समूह जबलपुर द्वारा एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। शिक्षा जगत में उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आगामी 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को जबलपुर के गोल बाजार स्थित शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में “डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन टीचर्स प्राइड अवार्ड 2026” का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। डिजिटल भारत मीडिया के सौजन्य से पहली बार आयोजित हो रहे इस गौरवशाली कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले का नाम रोशन करते हुए शासकीय हाईस्कूल बरेलीपार,विकासखंड जुन्नारदेव के शिक्षक शरद कुमार शिववेदी का चयन किया गया है।
डिजिटल भारत, विकसित भारत का सपना होगा साकार
डिजिटल भारत मीडिया के संस्थापक प्रमोद पटेल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐआई और आधुनिक तकनीकों के समन्वय से एक बड़ा बदलाव लाना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिल सके।
खास बात सम्मान के साथ मिलेगी ऐआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग
इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि एक उच्च स्तरीय कार्यशाला भी होगी।
विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण चयनित शिक्षकों को देश के जाने-माने ऐआई विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी।
स्मार्ट वर्कस्टाइल- शिक्षक सीख सकेंगे कि कैसे वे अपनी दैनिक कार्यशैली और शिक्षण पद्धति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सही उपयोग कर बच्चों की पढ़ाई को और अधिक रोचक व प्रभावी बना सकते हैं।
प्रदेश स्तर पर पहचान इस भव्य कार्यशाला सह सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के सभी जिलों से चुनिंदा उत्कृष्ट शिक्षकों को “टीचर्स प्राइड अवार्ड 2026” से नवाजा जाएगा।
जिले भर में हर्ष की लहर, बधाइयों का तांता
शिक्षक शरद कुमार शिववेदी के इस गौरवपूर्ण चयन से जुन्नारदेव सहित पूरे छिंदवाड़ा जिले का मान बढ़ा है। उनके चयन की खबर मिलते ही उनके परिवारजनों, गुरुजनों, विद्यालय परिवार के साथी शिक्षकों, विभिन्न सामाजिक व शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों, मित्रों और मीडिया जगत के साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने भी शिववेदी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपनी बधाई प्रेषित की है।
