चांदामेटा में बैडमिंटन का महामुकाबला आज, कुशाग्र, अश्वंत, जाह्नवी और पंखुरी खिताबी भिड़ंत को तैयार

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

जिला बैडमिंटन संघ के मार्गदर्शन एवं वर्कर्स क्लब चांदामेटा के सहयोग से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर व सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। चांदामेटा स्थित वर्कर्स क्लब के बैडमिंटन हॉल में जारी इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज, बुधवार 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

​आयोजन सचिव जावेद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कड़े मुकाबलों को पार करते हुए पुष्कर, आलोक, अभिनव, रोनिक, पंखुरी, संभवी, तनिष्का, जान्हवी, अदिति, रितिका, मन्नत, आदिवा, अश्वंत और कुशाग्र ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर अपने-अपने वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।
आज दोपहर होने वाले इन खिताबी मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।
शाम को होगा पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण आज शाम 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी तथा वर्कर्स क्लब चांदामेटा की आयोजन समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »