मंडला पुलिस के लिए आयोजित मोटिवेशनल कार्यक्रम में श्री भक्तिप्रेम स्वामी जी महाराज ने दिया प्रेरणादायी संदेश

Revanchal
10
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, दिनांक 12 मार्च 2026 को योजना भवन, मंडला में पुलिस अधिकारियों के लिए एक विशेष प्रेरणात्मक एवं मूल्य आधारित सत्र* का आयोजन किया गया। इस सत्र का मार्गदर्शन उज्जैन से पधारे परमपूज्य भक्ति प्रेम स्वामी जी महाराज (अंतर्राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता, अध्यक्ष – इस्कॉन मंदिर उज्जैन, एम.बी.बी.एस. ) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अपने संबोधन में स्वामी जी महाराज ने श्रीमद् भगवद्गीता के ज्ञान को सरल शब्दों में समझाते हुए बताया कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन और नेतृत्व की एक सार्वभौमिक आचार संहिता है, जो व्यक्ति को कर्तव्य, नैतिकता और सही निर्णय लेने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि गीता का उपदेश एक जिम्मेदार योद्धा और प्रशासक अर्जुन को दिया गया था, जिससे स्पष्ट होता है कि इसका संदेश प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ निभाने वाले व्यक्तियों के लिए भी अत्यंत प्रासंगिक है।

भगवद्गीता व्यक्ति को संकट के समय स्पष्टता, तनाव के समय धैर्य और निर्णय लेने में विवेक प्रदान करती है तथा प्रशासनिक अधिकारियों को अपने कर्तव्यों को अधिक संतुलित और प्रभावी ढंग से निभाने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा ने सत्र की सराहना करते हुए कहा कि गीता के सिद्धांत पुलिस अधिकारियों के लिए तनाव प्रबंधन और बेहतर निर्णय लेने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी, थाना प्रभारी यातायात ललित धुर्वे, थाना प्रभारी महाराजपुर जय सिंह यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Translate »