छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुरक्षा कवच महाप्रबंधक ने किया नई RPF पोस्ट का भव्य उद्घाटन

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने यात्री सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में शुक्रवार को एक बड़ा कदम उठाया। द.पू.म. रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने छिंदवाड़ा स्टेशन पर नवनिर्मित रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने संकेत दिए कि आने वाले समय में छिंदवाड़ा और मंडला फोर्ट के बीच रेल कनेक्टिविटी का नया अध्याय शुरू हो सकता है?

​गरिमामय समारोह में हुआ लोकार्पण
​शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ रेलवे के आला अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य रूप से मुनव्वर खुर्शीद (महानिरीक्षक सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त) और दीपक कुमार गुप्ता (मंडल रेल प्रबंधक, नागपुर) की उपस्थिति में रिबन काटकर और अनावरण पट्टिका का पूजन कर नए कार्यालय को बल को समर्पित किया गया।

तरुण प्रकाश महाप्रबंधक ने कहा ​रेलवे का लक्ष्य केवल पटरियां बिछाना नहीं, बल्कि अंतिम छोर तक यात्री को सुरक्षित और सुगम यात्रा देना है। छिंदवाड़ा का यह नया RPF थाना इसी कड़ी का एक हिस्सा है।

​स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण


​उद्घाटन के बाद महाप्रबंधक ने छिंदवाड़ा स्टेशन का गहन मुआयना किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम और यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई भी कोताही न बरती जाए। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह नया RPF पोस्ट अपराधियों पर निगरानी रखने और संकट के समय यात्रियों को त्वरित सहायता प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।

​बड़ी सौगात की सुगबुगाहट
मंडला फोर्ट तक जाएगी पंचवेली?
​निरीक्षण के दौरान रेवांचल टाइम्स के विशेष संवाददाता ने चर्चा मैं कहां छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट रेल विस्तार को लेकर रही। रेल प्रेमियों के लिए उत्साहजनक खबर यह है कि महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ इस रूट पर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लंबी चर्चा की।


​ट्रेन विस्तार पंचवेली एक्सप्रेस को मंडला फोर्ट तक विस्तार देने की संभावनाओं पर तकनीकी मंथन किया जाएगा, जिससे ​नई ट्रेनें मंडला फोर्ट से नई गाड़ियां चलाने और परिचालन संबंधी बारीकियों पर विचार-विमर्श हुआ।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »