लगातार हो रही बाघ की मोत का ज़िम्मेदार कौन- कान्हा टाइगर रिजर्व में बाघ शावक की संदिग्ध मौत, जांच जारी

Revanchal
2 Min Read

इंटावा नाला क्षेत्र में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद भी कारण स्पष्ट नहीं

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला। कान्हा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक के बाद एक बाघ की मौत का जिम्मेदार कोन लगातार हो रही हैं बाघ की मौत, हुई बाघ शावक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना 23 अप्रैल 2026 को इंटावा नाला, बीट सरेहीकान, कक्ष क्रमांक 669(68) वन परिक्षेत्र सरेही के अंतर्गत प्रकाश में आई। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया और आसपास सघन जांच शुरू की।


राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार टीम ने मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वॉड और हाथियों की मदद से क्षेत्र की जांच की। मृत बाघ शावक का पोस्टमार्टम विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया, जिसमें जबलपुर और कान्हा के वन्यप्राणी चिकित्सकों को शामिल किया गया।


प्राथमिक जांच में शावक का शव क्षतिग्रस्त अवस्था में पाया गया, जिससे मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। अधिकारियों के अनुसार, विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।


एनटीसीए की निर्धारित प्रक्रिया के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्षेत्र संचालक, सहायक संचालक, वन अधिकारी, पशु चिकित्सक तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है।


वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी रखने की बात कही है।

👁️ 3 views Views
Share This Article
Translate »