लालीपुर-भावल में गठित हुआ गौ रक्षा सेवा दल, नवयुवकों ने लिया गौ संरक्षण का संकल्प

Revanchal
2 Min Read


दैनिक रेवांचल टाइम्स | मंडला
ग्राम लालीपुर सोढर में 7 जुलाई 2026 को आयोजित बैठक में “गौ रक्षा सेवा दल लालीपुर-भावल” का गठन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं नवयुवकों ने भाग लेकर गौ माता की रक्षा, संरक्षण एवं सेवा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


बैठक में ग्राम पंचायत भावल के सरपंच श्री नोहर सिंह मरावी सहित सुलभ तिवारी, शिवम तिवारी, मनीष दुबे, रणजीत राजपूत, हरिसिंह, बालमुकंद, अनुराग, हिमांशु, प्रिंश, दिव्यांश, कान्हा, प्रदीप, संजय, ब्रजमोहन, योगेश, आनंद पटेल एवं अन्य साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


बैठक में वक्ताओं ने गौ माता के धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में गौ माता को विशेष स्थान प्राप्त है। गौ सेवा को धर्म, संस्कृति और मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया गया। साथ ही गोबर एवं गौमूत्र के जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण में योगदान पर भी चर्चा की गई।


सभी युवाओं ने एकजुट होकर गौ संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा जरूरत पड़ने पर गौवंश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया।


बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की एकता को मजबूत करने और गौ सेवा के इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित प्रयासों से ही गौ संरक्षण का उद्देश्य सफल होगा।

👁️ 129 views Views
Share This Article
Translate »