छिंदवाड़ा की सड़कों पर उतरा ‘मिनी महाकोशल’ ABVP के 58वें प्रांत अधिवेशन में दिखी छात्र शक्ति की भव्य झलक

Revanchal
2 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकोशल प्रांत के 58वें अधिवेशन के दूसरे दिन आज शहर की सड़कों पर अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। स्थानीय वृंदावन लॉन में आयोजित इस त्रिवसीय समागम के दौरान निकाली गई भव्य शोभा यात्रा (चल समारोह) ने पूरे शहर को भगवामय कर दिया।

​अनुशासन के साथ निकली भव्य यात्रा


शोभा यात्रा का शुभारंभ जगन्नाथ हाई स्कूल से हुआ। ढोल-नगाड़ों और डीजे की गूँज के साथ शुरू हुई इस यात्रा में सबसे आगे राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी नेतृत्व कर रहे थे। यात्रा चार फाटक, राम मंदिर, कमानिया गेट और फव्वरा चौक होते हुए मानसरोवर कॉम्प्लेक्स पहुँची, जहाँ इसका समापन एक विशाल जनसभा में हुआ।

पुरी यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत हुआ


भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव,सांसद विवेक बंटी साहू, विजय पांडे,भरत घेई, के अलावा बहुत से घर के लोग स्वागत कर रहे थे l
​श्वेत वस्त्रधारियों ने खींचा सबका ध्यान
यात्रा में सबसे विशेष आकर्षण श्वेत वस्त्र धारण किए कार्यकर्ताओं का जत्था रहा, जो अनुशासन की मिसाल पेश कर रहे थे। महाकोशल प्रांत के विभिन्न विभागों जबलपुर, रीवा, सतना, सागर, नरसिंहपुर, मंडला, शहडोल और सिवनी समेत सभी जिलों से आए हजारों छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


​देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ शहर


मानसरोवर में आयोजित सभा के दौरान वक्ताओं ने ओजस्वी भाषण दिए। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत संबोधन को सुनकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और अनुशासन की व्यवस्था ऐसी थी कि आम जनमानस भी रुककर इस भव्य दृश्य को निहारता रहा।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »