आज रवीन्द्र भवन में कांग्रेस पार्टी के सभी ब्लॉक अध्यक्षों का महत्वपूर्ण सम्मेलन संपन्न हुआ

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स घुघरी (मंडला) – सम्मेलन में वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतियों एवं जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर व्यापक और सार्थक मंथन किया गया। यह बैठक संगठन को गांव-गांव तक और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

हमारा दृढ़ संकल्प है कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति प्रदान की जाए।

इस दौरान बिछिया विधानसभा से, ब्लॉक अध्यक्ष घुघरी अरविंद कुमार कुशराम ब्लॉक अध्यक्ष अंजनिया रामभजन पटेल , ब्लॉक अध्यक्ष मवई एवं ब्लॉक अध्यक्ष घुटास हरि कुलेश की गरिमामयी उपस्थिति रही

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »