रेवांचल टाईम्स – मंडला, पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन में मंडला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह एवं ऑपरेशन क्लीन स्वीप को लेकर जिलेभर में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड सिझौरा में यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सौरव तिवारी, एसडीओपी बिछिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में ग्राम सिझौरा, मंगावेली, करंजिया एवं आसपास के ग्रामीणों को
यातायात जागरूकता एवं ऑपरेशन क्लीन स्वीप*
के तहत यातायात जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान गाड़ी से आने जाने वाले को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने एवं सीमित गति से वाहन चलाने की समझाइश दी गई तथा अपने घर-परिवार में भी सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।इसके साथ ही नशे से दूरी अभियान के तहत आने जाने वालों को नशे से दूर रहने की सलाह दी गई
कल्पतरु प्रोजेक्ट के सौजन्य से बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने वाले व्यक्तियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए, वहीं हेलमेट का नियमित उपयोग कर मोटरसाइकिल चलाने वाले महिला एवं पुरुषों को प्रोत्साहन स्वरूप गिफ्ट वितरित किए गए।
पुलिस द्वारा नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर स्वयं की एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।इस अवसर पर एसडीओपी बिछिया सौरव तिवारी, और थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम ,
उपनिरीक्षक प्रवीण मालवी, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश विजयवार एवं उपेंद्र यादव अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
सुमित गोस्वामी
बिछिया संवाददाता
