आदर्श फाउंडेशन ने वन महोत्सव पर बनाई हर्बल वाटिका; पंचवटी, त्रिवेणी और त्रिफला के पौधों का किया रोपण​​

Revanchal
2 Min Read

धर्मटेकड़ी खापाभाट में पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण के लिए स्वच्छता चैंपियनों ने बढ़ाया हाथ

​ रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

पर्यावरण, प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण के लिए समर्पित सामाजिक संस्था ‘आदर्श फाउंडेशन’ द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत एक सराहनीय पहल की गई है। संस्था द्वारा वार्ड नंबर 10 स्थित स्थानीय खापाभाट, धर्मटेकड़ी में एक भव्य ‘हर्बल वाटिका’ का निर्माण शुरू किया गया है। इसी कड़ी में संस्था के सदस्यों ने मिलकर औषधीय, फलदार, छायादार और फलीदार पौधों का रोपण किया।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सामाजिक संस्था प्रमुख व स्वच्छता चैंपियन डॉ. महेश वन्देवार ने बताया कि धर्म, धरा, धेनु और प्रकृति के संवर्धन के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। वाटिका में भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद में पूजनीय माने जाने वाले विशिष्ट पौधों के समूह रोपे गए हैं।

​संस्कृति और स्वास्थ्य का संगम
रोपे गए ये खास पौधे
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से तीन पवित्र और औषधीय समूहों को प्राथमिकता दी गई,
​त्रिफला स्वास्थ्य के लिए अमृत माने जाने वाले हर्रा, बहेड़ा और आंवला के पौधे लगाए गए।
​त्रिवेणी पर्यावरण को शुद्ध करने वाले नीम, पीपल और बरगद का रोपण हुआ।
​पंचवटी पौराणिक और वैज्ञानिक महत्व रखने वाले पीपल, बरगद, आंवला, बेल और अशोक के पौधे रोपे गए।

समारोह में ये रहे उपस्थित
इस गरिमामयी पर्यावरण उत्सव के अवसर पर आदर्श फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. महेश बंदेवार, सचिव डॉ. लता नागले, संरक्षक व वृक्ष मित्र रवींद्र सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त विनोद तिवारी, कांता प्रसाद विश्वकर्मा, डॉ. रवि चंद्रवंशी, परामर्शदाता आशीष साहू, सदस्य ओ. पी. विश्वकर्मा, उमा वाईकर, सी. एच. सनोडिया, डॉ. एन. के. सोमकुंवर, लीगल एडवाइजर एडवोकेट मुकेश दीक्षित, प्रीति बंदेवार, श्रीमती ललितमणि सरवैया तथा साहनी मैडम सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक और संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनके नियमित सिंचन का संकल्प भी लिया।

👁️ 5 views Views
Share This Article
Translate »