जबलपुर | विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर “यूनाइटेड बाय यूनिक (अद्वितीयता से एकजुट)” थीम के अंतर्गत कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम का मुख्य उद्देश्य कैंसर से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति की अद्वितीय पहचान को सम्मान देना, उनकी व्यक्तिगत देखभाल को प्राथमिकता देना तथा स्वास्थ्य सेवाओं में असमानता को कम करना है।
कार्यक्रम में बताया गया कि कैंसर की रोकथाम, शीघ्र निदान, उचित देखभाल और समय पर इलाज से इस गंभीर बीमारी को पूरी तरह पराजित किया जा सकता है। खतरनाक माने जाने वाले प्रमुख कैंसर
विशेषज्ञों के अनुसार अधिक जोखिम वाले कैंसरों में—
ब्रेस्ट कैंसर
ओवरी कैंसर
पैंक्रियाज कैंसर
फेफड़ों का कैंसर
ग्लिओब्लास्टोमा
ब्लड कैंसर
पुरुषों में—
मुँह का कैंसर (मुख्यतः तंबाकू सेवन से)
प्रोस्टेट कैंसर
फेफड़ों का कैंसर (बीड़ी-सिगरेट से)
रेक्टम/आंत का कैंसर (नॉनवेज, जंक फूड, शराब व नशे से)
महिलाओं में—
स्तन कैंसर
सर्वाइकल कैंसर
ओवरी कैंसर
अधिक पाए जाते हैं।
क्या स्टेज-4 कैंसर जानलेवा होता है? विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि स्टेज-4 कैंसर भी हमेशा जानलेवा नहीं होता। सही समय पर उचित इलाज मिलने से कई मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। त्वचा, पेट, यूरिनरी ब्लैडर, लिवर एवं कुछ अन्य कैंसर इलाज से पूरी तरह ठीक हो सकते हैं।
इलाज एवं जांच के प्रमुख तरीके
कैंसर के इलाज में—
कीमोथेरेपी
सर्जरी
रेडिएशन थेरेपी
जांच के लिए—
पीईटी स्कैन
एमआरआई
ब्लड टेस्ट
बायोप्सी
एफएनएसी (FNAC)
आदि जांचों की मदद ली जाती है।
कैंसर के सामान्य लक्षण
मुँह में घाव जो सामान्य इलाज से ठीक न हो लगातार खांसी, खून वाली बलगम भूख कम लगना, थकान, कमजोरी वजन तेजी से कम होना प्रोस्टेट कैंसर में पेशाब में जलन, रुकावट या खून ओवरी/गर्भाशय कैंसर में अनियमित माहवारी, अधिक रक्तस्राव, दर्द रेक्टम कैंसर में मल त्याग के समय खून व दर्द स्तन कैंसर में स्तन में गांठ
बचाव ही सबसे बड़ा उपाय विशेषज्ञों ने कहा—
तंबाकू और गुटखा आज ही छोड़ें
“जो गुटखा खाता है, वह कैंसर को दावत देता है”
मौसमी फल, शाकाहारी व संतुलित आहार अपनाएं
पर्याप्त प्रोटीन लें
योग, व्यायाम और तनाव-मुक्त जीवन जिएं
स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण बनाए रखें
बच्चों को नशे से दूर रखें
साथ ही बताया गया कि कैंसर वैक्सीन से लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर को लगभग 99% तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी से अपील की गई कि डरें नहीं, समय पर जांच कराएं, क्योंकि सही इलाज से कैंसर पर विजय संभव है।