भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव परीक्षा में सफलता पर छात्रों का बढ़ाया उत्साह, असफल विद्यार्थियों को भी दिया हौसला

Revanchal
1 Min Read

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने दी शुभकामनाएं

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह सकारात्मक परिणाम है।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि परीक्षा में प्राप्त सफलता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम करते हुए जीवन में नए लक्ष्य निर्धारित करने और देश एवं समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने उन विद्यार्थियों को भी निराश न होने की सलाह दी जो इस बार परीक्षा में अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि असफलता जीवन का अंत नहीं बल्कि आगे बेहतर करने का अवसर होती है। धैर्य, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाले युवा देश का भविष्य हैं।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »