राधाकृष्ण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में मोहम्मद शाहबाज बने महासचिव

Revanchal
1 Min Read

जबलपुर। राधाकृष्ण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में मोहम्मद शाहबाज को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है।

मोहम्मद शाहबाज ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि उनकी नियुक्ति पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक चंदेल की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा द्वारा जिला महासचिव रितेश गुप्ता के साथ मिलकर की गई है।

शाहबाज ने कहा कि वे ब्लॉक क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनता की आवाज उठाने का काम करेंगे।

👁️ 15 views Views
Share This Article
Translate »