बजाग। भारतीय जनता पार्टी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बजाग में सेवा एवं मानवता का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल एवं बिस्किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की गई।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों का कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया। फल एवं बिस्किट प्राप्त कर मरीजों एवं उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस सेवा कार्य की सराहना की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य करती है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज मुजुवार, शंकर भदौरिया, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक यशवंत साहू,मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्रपाल मानिकपुरी पूर्व महामंत्री प्रमोद साहू, महामंत्री प्रहलाद टांडिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सोनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष एवं सरपंच सुभाष कुर्चम, महामंत्री कैलाश मरावी, कुलदीप नंदा, भाजयुमो प्रभारी दिनेश सोनी, चूरामन साहू तथा कोमल सोनवानी सहित अनेक ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
