स्लग – भ्रष्ट निर्माण की खुली पोल, ढलाई के दौरान ढही सामुदायिक भवन की छत, मलबे में दबे मजदूर

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स डिंडौरी विकासखंड के ग्राम चटुवा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की छत ढहने से सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार रात छत की ढलाई के दौरान अचानक एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, जिनमें एक मजदूर गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार मौके से गायब हो गए।


निर्माणाधीन सामुदायिक भवन में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे छत की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक कमरे की पूरी छत ढह गई और वहां काम कर रहे दो मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। एक मजदूर को अंदरूनी चोट लगने के कारण तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उपयंत्री ने नियमों की अनदेखी करते हुए छत की मोटाई अधिक करवा दी, जिसके कारण छत भार नहीं झेल सकी और ढह गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि हादसे के तुरंत बाद उपयंत्री, ठेकेदार और सरपंच मौके से फरार हो गए। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या निर्माण में लापरवाही और घटिया गुणवत्ता के कारण यह हादसा हुआ वहीं कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित उपयंत्री को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बाइट – कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया

बाइट – मजदूर खेम लाल बनवासी

बाइट – मजदूर सुभाष

👁️ 65 views Views
Share This Article
Translate »