भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं संभाग प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी शुक्रवार को लेंगे मैराथन बैठक

kaonebroadcast@gmail.com
1 Min Read
BJP state president Hemant Khandelwal and division in-charge Sumer Singh Solanki will hold a marathon meeting on Friday.

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं संभाग प्रभारी सांसद सुमेर सिंह सोलंकी जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में दिनांक 21 नवंबर दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की संयुक्त मैराथन बैठक लेंगे।

यादव ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं संभाग प्रभारी सांसद सुमेर सिंह सोलंकी सुबह 11 बजे से सांसद, 2023 के विधानसभा प्रत्याशी एवं जिलाध्यक्ष की बैठक लेंगे। इसके उपरान्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल एवं संभाग प्रभारी सोलंकी दोपहर 12 बजे से जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य एवं पार्षद प्रत्याशियों की बैठक लेंगे। उक्त बैठक के उपरान्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल एवं संभाग प्रभारी श्री सोलंकी दोपहर 1 बजे से जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बी एल ए एवं एस आई आर के मंडल प्रभारी की बैठक लेंगे। बैठक उपरान्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं संभाग प्रभारी सांसद सुमेर सिंह सोलंकी दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर जिला भाजपा कार्यालय से बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सभी अपेक्षित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित होकर सम्मिलित होने की अपील की है।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »