108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पूर्ण आहूति पर धर्मप्रेमियों ने किया यज्ञ .धर्म समाज और सनातन की सुरक्षा पर ली शपथ

kaonebroadcast@gmail.com
43
5 Min Read
Religious devotees performed Yagya on completion of 108 Kundiya Gayatri Maha Yagya. Took oath for the protection of religion, society and Sanatan.

रेवांचल टाइम्स – मण्डला नगर मुख्यालय के कुम्भ स्थल नर्मदा तट पर आयोजित विराट 108 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का भव्यता से समापन हुआ। चार दिवसीय इस आयोजन में मप्र सहित अन्य राज्यों से गायत्री परिवार के परिजन पहुंचे। जिन्होंने भक्ती भाव से गायत्री महायज्ञ में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए इस कार्र्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता संदीप साहू ने बताया कि 17 नवंबर को भव्य मंगल कलश यात्रा यात्री शक्ति पीठ से निकाली गई थी जो कि नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां पर आद्यशक्ति युगशक्ति और मां गायत्री की पूजन पाठ के साथ कलश स्थापना कराई गई वहीं 18 नवंबर को सामूहिक जप ध्यान प्रज्ञा योग व्यायाम यज्ञ का ज्ञान विज्ञान देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ के साथ कार्यकर्ता गोष्ठी संगठनात्मक स्वरूप के साथ ही संगीत प्रवचन राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बनें सप्त आंदोलन पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां पर हजारों की संख्या पर धर्मप्रेमी पहुंचे वहीं 19 नवंबर को सामूहिक जप ध्यान प्रज्ञा योग व्यायाम संस्कार परम्परा गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न वैदिक संस्कार कार्यकर्ता गोष्ठी अनुयाज कार्यक्रम अखण्ड दीप एवं वंदनीय माता जी जन्म शताब्दी संकल्प दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह मरकाम एडीशन सेके्रटरी आईईएस मुख्यमंत्री कार्यालय मप्र शासन भोपाल मुख्य रूप से पहुंचे। यहां पर हजारों की संख्या में दीप महायज्ञ किया गया।

वहीं श्री मरकाम ने औजस्वी उद्बोधन से धर्मप्रेमियों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि गायत्री महायज्ञ में शामिल होने से दुख दर्द का नाश होता है। वहीं 20 नवंबर गायत्री महायज्ञ के समापन अवसर पर सामूहिक जप ध्यान प्रज्ञा योग व्यायाम एवं युगऋषि परम पूज्य गुरूदेव एवं युग तीर्थ शन्तिकुंज गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न वैदिक संस्कार पुर्णाहुति एवं टोली की विदाई की गई। यहां पर गायत्री परिवार के साथ ही धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले धर्मप्रेमियों का सम्मान किया गया। वहीं हरिद्धार से आए टोली नायक आचार्य राजकुमार भृगु एवं उनकी टीम ने सभी आयोजनों को भव्यता और गरिमा से सम्पन्न कराया संगीतमय इस आयोजन में हजारों की संख्या में धर्मप्रेमियों ने पहुंचकर लाभ लिया।

Religious devotees performed Yagya on completion of 108 Kundiya Gayatri Maha Yagya. Took oath for the protection of religion, society and Sanatan.
Religious devotees performed Yagya on completion of 108 Kundiya Gayatri Maha Yagya. Took oath for the protection of religion, society and Sanatan.

समापन अवसर पर आचार्य राजकुमार भृगु ने कहा कि युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी के संकल्प मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण को साकार करने व अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखण्ड दीप के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य पर अपने क्षेत्र के जनमानस को आद्यशक्ति वेदमाता गायत्री के महामंत्र को साधनात्मक पुरुषार्थ राष्ट्र शौर्य समृध्दि हेतु मण्डला नगर में मां नर्मदा के पावन तट पर 108 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृध्दि गायत्री महायज्ञ के रूप में युग निर्माण योजना अंतर्गत अद्वितीय योगदान का एक वैश्विक उत्सव सम्पन्न हुआ है।

यहां पर हजारों की संख्या पर गायत्री परिवार से जुडे परिजन पहुंचे जिन्होनें यज्ञ में आहूती देते हुए पूजन पाठ किया सुबह से ही यहां पर चहल पहल देखी गई दूर-दूर से आए गायत्री परिवार के परिजन 108 कुंण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमति सम्पतिया उईके, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विभाग प्रचारक पंकज पांडे, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए। जिन्होंने हरिद्धार से आए टोली नायक आचार्य राजकुमार भृग का स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता संदीप साहू का भी गायत्री परिवार मंडला के द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जगत मरावी, वनवासी विकास परिषद सामाजिक कार्यकर्ता किशोर रजक, रोहित बघेल, रंजीत कछवाहा, विश्व हिन्दू परिषद से सोनल बर्मन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं अखिल विश्व गायत्री परिवार मंडला के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी पुलिस विभाग, नगर पालिका, विद्युत विभाग, मीडिया एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया गया है।

Share This Article
Translate »