Black Day Of Democracy | लोकतंत्र का काला दिवस: विधायक अभिलाष पांडे ने भाजपा कार्यालय में की प्रेसवार्ता कहा नेहरू-गांधी परिवार का सत्ता पर वर्चस्व बनाए रखना

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read

Black day of democracy | लोकतंत्र का काला दिवस: विधायक अभिलाष पांडे ने भाजपा कार्यालय में की प्रेसवार्ता कहा नेहरू-गांधी परिवार का सत्ता पर वर्चस्व बनाए रखना

Black day of democracy

रेवांचल टाईम्स – मंडला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 25 जून 1975 को देश में लागू आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर “लोकतंत्र का काला दिवस” मनाया। इस अवसर पर मंडला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह और सरदार पटेल कॉलेज में परिचर्चा का आयोजन किया गया।

Read More : रसोईयों ने तीन वर्षों से जून का शेष मानदेय भुगतान करने सौपा ज्ञापन


प्रेसवार्ता में जबलपुर मध्य विधायक डॉ
. अभिलाष पांडे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 50 वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने की लालसा में आपातकाल थोपा, जो भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान को ताक पर रखकर प्रेस की स्वतंत्रता छीनी, न्यायपालिका को बाध्य किया और लाखों लोगों को बिना कारण जेल में डाला। डॉ. पांडे ने कहा कि आपातकाल का उद्देश्य नेहरू-गांधी परिवार का सत्ता पर वर्चस्व बनाए रखना था।

Read More : रसोईयों ने तीन वर्षों से जून का शेष मानदेय भुगतान करने सौपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस न तो संविधान को मानती थी और न ही बाबा साहब अम्बेडकर को, जिन्हें भंडारा में चुनाव हराने का प्रयास किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, सुभाष चौरसिया और राजेश जैन उपस्थित रहे।
प्रफुल्ल मिश्रा
जिलाध्यक्ष भाजपा मंडला

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »