किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस पवई ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Revanchal
3 Min Read

खाद की टोकन व्यवस्था समाप्त करने, मुफ्त बिजली, कर्ज माफी व जेके सीमेंट से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की उठाई मांग

रेवांचल टाइम्स संवाददाता उमाकांत त्रिपाठी

पवई, पन्ना। क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं क्षेत्र के किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पवई को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई


ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में खाद वितरण की टोकन व्यवस्था के कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। इसलिए टोकन व्यवस्था समाप्त कर पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जाए। साथ ही कीटनाशक दवाओं पर लगने वाले जीएसटी को समाप्त करने की मांग भी की गई, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
किसानों ने फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेतों की तारबंदी पर सरकारी अनुदान देने, किसानों को 24 घंटे एवं 5 हॉर्स पावर तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने तथा मूंग की फसल की 100 प्रतिशत खरीदी सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। इसके अलावा किसानों का कर्ज माफ किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है
ज्ञापन में पवई क्षेत्र स्थित जेके सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाली रासायनिक धूल के कारण फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। साथ ही फैक्ट्री के भारी वाहनों के शहर के भीतर आवागमन पर रोक लगाने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग भी की गई
इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित नहरों के क्षतिग्रस्त होने का उल्लेख करते हुए उनके पुनर्निर्माण की मांग की गई, ताकि किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सके
ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो क्षेत्र के किसान आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उपरोक्त प्रदर्शन में सुरेंद्र नामदेव अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पवई, भुवन विक्रम सिंह केसु राजा, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, महासचिव अजय सिंह बुंदेला वरिष्ठ नेता रामसेवक बिट्टा सिंगरौल, भूपत सिंह,महबूब खान, मुकेश बागरी युवक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमन बागरी देवी सिंह करही, विसब पटेल, आबिद खान, धीरेंद्र गर्ग, करण सिंह ,राम प्रकाश तिवारी,अरविंद तिवारी, विकास बाजपेई, सरन सिंह रोल पप्पू खान इंदल सिंह शाहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान सम्मिलित हुए

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »