ब्रेकिंग न्यूज़ सहायक आयुक्त कार्यालय पर पड़ा छापा भ्रस्ट रिश्वतखोर अधिकारी लोकायुक्त के शिकंजे बीस हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

kaonebroadcast@gmail.com
44
11 Min Read
Breaking News Raid on Assistant Commissioner's Office Corrupt Bribery

ब्रेकिंग न्यूज़ सहायक आयुक्त कार्यालय पर पड़ा छापा भ्रस्ट रिश्वतखोर अधिकारी लोकायुक्त के शिकंजे बीस हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के सहायक आयुक्त कार्यालय में नही थम रहा है भ्रष्टाचार ग़बन और लगातार विवादों के घेरे में नजर आ रहा है कभी भ्रष्टाचार तो कभी ख़रीदी में सरकारी राशि की लूट तो कभी शिक्षकों के स्थानांतरण तो कभी सरेआम अपने कार्य करवाने के लिए रिश्वत की माँग बेलगाम भय मुक्त भ्रष्टाचार ग़बन और पद का दुरूपयोग किया जा रहा है।
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विकास विभाग में जबलपुर की लोकायुक्त की टीम ने भ्रस्ट रिश्वतखोर एस डी ओ नरेन्द्र गुप्ता बीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है।

  पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-

आवेदक रौशन कुमार तिवारी पिता रामू तिवारी उम्र -34 वर्ष,पता :- ए- 25 पौराधार, नगर परिषद डूमर कछार अनुपपुर,हाल निवास- एस.एन.ठाकुर नारायणगंज मंडला

आरोपी नरेन्द्र कुमार गुप्ता पिता स्व.श्री काशीराम गुप्ता उम्र – 61 वर्ष,पद- सहायक यंत्री, कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग जिला मंडला।

घटना दिनांक–11.09.2025

ट्रैप राशि -20000 रु (बीस हजार रु)

घटनास्थल- कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग जिला मंडला

आवेदक की फर्म बोरिंग बिल्डर्स ने वर्ष 2024 में आदिवासी जनजातीय विभाग मंडला में रिपेयर एवं मेंटीनेन्स का कार्य किया था, जिसके बिल भुगतान के एवज में सहायक यंत्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता ₹56000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी आज दिनांक 11.09.2025 को आरोपी को प्रथम किश्त के रूप में ₹20000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य-दल प्रभारी निरीक्षक राहुल गजभिये, निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक शशिकला मस्कुले,उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।
[9:00 PM, 9/11/2025] +91 93405 53112: मंडला जिला बना भ्रष्टाचार का गढ़ खुलेआम मांग की जाती है घूस

भ्रष्ट अधिकारियों का चरागाह बन गया है मंडला..?? जिम्मेदार मौन

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला/ आदिवासी जिला बाहुल्य जिला मंडला है जो कि आज हर सरकारी योजनाओं में खुल के भ्रष्टाचार ग़बन और पद का दुरूपयोग का केन्द्र बना हुआ है जहाँ आज ग्रामीणों व्यवसाइयों को अपने कार्य के बदले अधिकारियों कर्मचारियों को बिना रिश्वत के अपनी मेहनत से कमाई भी नही मिल पा रही या कहे कि ये जिला अब भ्रस्टो का अड्डा बन गया हैं और इन भ्रस्ट अधिकारियों कर्मचारियों के चलते जिला के विकास को ग्रहण सा लग गया है और इस जिले के मुखिया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तो अपनी कार्यप्रणाली में आये दिन सुर्खियों में रहते की की कोई कुछ करे हमे क्या लेना देना है हम तो केवल इस जिले में नोकरी करने आये है और चले जाएंगे शायद इसलिए वह मौन साधे एक जगह में बैठे नजर आते है और इस जिले विधायक मंत्री सांसद है या नही इनकी उपस्थित लोगों के समझ के परे है जो आज मंडला जिला पूरे प्रदेश में केवल सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाने लगा है । जहाँ पर आए दिन लोकायुक्त और आर्थिक अपराध अन्वेषण व्यूरो की टीम ने आये दिन जिले के भ्रस्टो पर छापामार कार्यवाही कर अपना कार्य पूरी ईमानदारी से कर रही है बावजूद इसके इस जिले के भ्रस्टो पर जू भी नही रेग रही और आज भी वा खूबी भ्रष्टाचार ग़बन अपने पूरे शबाब में नजर आ रही हैं,


क्या अधिकारी और क्या कर्मचारी अब तो मंडला जिले के हालात देख कर यही लगता हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में मंडला अब्बल नज़र आते हुए दिखाई दे रहा हैं। जिससे यह सिद्ध होता हैं कि इस जिले में सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। तभी तो जिले में नए नए कारनामें दिखाई और सुनाई पड़ते हैं। मंडला जिले में इन दिनों जबलपुर की जांच एजेंसियां की टेढ़ी नज़र पड़ी हुई हैं। जिसके चलते गाहे बगाहे लोगों की जुबां पर एक शब्द आता हैं कि मंडला जिले का कुछ भी नहीं होने वाला क्योंकि जब जिले का राजा के संरक्षण में ही खुले आम भ्रष्टाचार किया जा रहा हो तो फिर आमजनता का भगवान ही मालिक हैं।

मंडला जिले में पिछले दिनों आरटीआई कार्यकर्ता के माध्यम से सरकारी योजनाओं में हुए अनेकों भ्रष्टाचार ग़बन का खुलासा किया गया था और जिनकी शिकायते मंडला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित संभाग प्रदेश में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी पर वह शिकायते में कोई कार्यवाही न होकर फाइल धूल खाते नजर आई और इसके बाद आर टी आई कार्यकर्ता के द्वारा उन भ्रस्टो को माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर तक पहुँचाया गया जहाँ आज सुनवाई जारी है पर जिले में भ्रष्टाचार आज भी जारी है।

Breaking News Raid on Assistant Commissioner's Office Corrupt Bribery
Breaking News Raid on Assistant Commissioner’s Office Corrupt Bribery


वही तत्कालीन सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला के कार्यकाल में मामा भांजे की जोड़ी ने जम के कहर ढाई जहाँ छात्रावास और स्कूलों में पढ़ रहे नवनिहालो के हक को छीन कर अपना हक जताया और खुल कर शिक्षा व्यवस्था में लूट मचाई और दिल से गरीब आदिवासियों के बच्चों के हक में डाका डाल कर अपने तिजोरी भर डाली वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में भी सहायक आयुक्त सन्तोष शुक्ला के दफतर और घर पर लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी पर चोरों की तरह रातों रात फरार हो गए सन्तोष शुकला जो भ्रष्टाचार के पितामह के नाम से जाने जाते है वह झाबुआ मंडला डिंडौरी और अब खण्डवा में जाने जाएगे इनके द्वारा जिन जिन जिले में अपनी सेवाएं दी वहाँ केवल भ्रष्टाचार और गबन ही हुआ और विकास का दूर दूर तक पता नही था इनके द्वारा लाखों करोड़ो की खरीदी और भवन मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार किया गया

यहां तक की भवन हवा में बना कर के पूरी की पूरी राशि को ही हज़म कर ली गई और एक जरा सी डाकार तक नहीं ली। जिसके चलते आरटीआई एक्टिविस्ट मुकेश श्रीवास ने शिकायत करते हुए जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। और बाद में थक हार कर के माननीय उच्च न्यायालय की शरण में जाना पड़ा।


उसके बाद में माननीय न्यायालय ने मंडला जिले के कलेक्टर सोमेश मिश्रा को चार सप्ताह में जांच करने का आदेश पारित किया गया। परन्तु मंडला जिले का दुर्भाग्य कहें या भ्रष्टाचार को एक कदम आगे बढ़ाने की मंडला कलेक्टर की मौन सहमति जिसके चलते मंडला कलेक्टर ने न तो जांच पूरी की और न ही अपनी जवाबदेही को समझते हुए माननीय न्यायालय के आदेश को गंभीरता से लिया गया। जिसके चलते अपलीकर्ता को पुनः माननीय न्यायालय की शरण में जाना पड़ा और उच्च न्यायालय को अवगत करवाया गया कि विगत चार सप्ताह बीत जाने के बाद में भी किसी प्रकार की कोई जांच जिला कलेक्टर के द्वारा नहीं की गई। जिसको माननीय न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए मंडला कलेक्टर को अवमानना का नोटिस थमाते हुए पुनः चार सप्ताह में जांच पूरी करने का आदेश पारित किया गया।

अब इन सब तथ्यों से तो यही साबित होता हैं कि जब जिले का राजा ही भ्रष्टाचार और गबन जैसे गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साध ली हो तो फिर उनके अधीनस्थ कार्यालयों में भ्रष्टाचार जैसी बातें आम हो चली हैं। जिसको खामियाजा जिले की भोली भाली जनता को भुगतना पड़ रहा हैं।इसीलिए तो आज फिर से जांच एजेंसी को मंडला में दस्तक देने की जरूरत पड़ी।

Breaking News Raid on Assistant Commissioner's Office Corrupt Bribery
Breaking News Raid on Assistant Commissioner’s Office Corrupt Bribery

आज फिर से जनजाति कार्यालय अपने कारनामों की वजह से वाहवाही लूटने में पीछे नहीं हटा क्योंकि जैसा गुरु वैसा चेला जैसी कहावतों को चरितार्थ करते हुए सहायक आयुक्त कार्यालय में पदस्थ सहायक यंत्री नागेंद्र गुप्ता महोदय ने भ्रष्टाचार की इबारत लिखने से पीछे नहीं हटे और अपने विभागीय कार्यों की करतूतों को अंजाम तक पहुंचाने के मामले में एक कदम आगे निकलते हुए अनुपपुर निवासी ठेकदार रोशन तिवारी से शासकीय बिल पास करवाने के बदले में एक प्रतिशत की नज़राना राशि लेने की बात करते हुए पिछले कुछ महीनों से भटकाया जाए रहा था जिसके चलते ठेकदार ने लोकायुक्त जबलपुर से निवेदन करते हुए मामले को गंभीरता से लेने की बात कही गई।

जिसके चलते लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ठेकेदार के माध्यम से बीस हजार रुपए की पहली किश्त लेते हुए भ्रष्ट सहायक यंत्री सहायक आयुक्त मंडला में नागेन्द्र गुप्ता को रंगे हाथों पकड़ते हुए भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए मामले को जांच में लिया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राहुल गजभिये निरीक्षक जितेन्द्र यादव निरीक्षक शशिकला मुस्कुलें एंव उनकी टीम ने आज एक भ्रस्ट रिश्वतखोर अधिकारी को अपनी चुंगल में ले लिया है पर इस ओर जिले के जिम्मेदार अधिकारी और न विधायक मंत्री सांसद ध्यान दे रहे है जिस कारण से आज जिले में भय मुक्त भ्रष्टाचार हो रहा है और गरीब आदिवासियों का शोषण लगातार हो रहा है

हर सरकारी दफ्तरों में योजनाओं और कार्य के नाम पर खुली रिश्वत की माँग हो रही है बिना रिश्वत घूस के कोई कार्य नही हो रहे है आज घूसखोरी आज आम प्रचलन में आ चुकी है जहां पर बिना उसके कोई कार्य नही हो रहें हैं।

Share This Article
Translate »