ब्रेकिंग न्यूज़ सिवनी कलेक्टर का तबादला, नए कलेक्टर का पदभार ग्रहण

kaonebroadcast@gmail.com
50
1 Min Read
Breaking News: Seoni Collector transferred, new Collector takes charge

दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी– मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत सिवनी की कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन (IAS-2015) का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह अब श्रीमती शीतला पटले (IAS-2014) को सिवनी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

श्रीमती शीतला पटले 2014 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। अब तक वे नरसिंहपुर जिले की कलेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। राज्य शासन ने उन्हें स्थानांतरित कर सिवनी जिले का दायित्व सौंपा है।

वहीं सुश्री संस्कृति जैन को आयुक्त नगर पालिक निगम भोपाल एवं अतिरिक्त प्रभार मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल सौंपा गया है। उनके कार्यकाल में सिवनी जिले में कई प्रशासनिक सुधार और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई।

Breaking News: Seoni Collector transferred, new Collector takes charge
Breaking News: Seoni Collector transferred, new Collector takes charge

नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने जा रहीं श्रीमती शीतला पटले से जिलेवासियों को उम्मीद है कि वे विकास कार्यों की रफ्तार को और आगे बढ़ाएंगी तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान देंगी।

Share This Article
Translate »