पीएमश्री विद्यालय में करियर सप्ताह का सफल आयोजन

Revanchal
28
2 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर मंडला में लोकशिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश अनुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी तक करियर मेला का आयोजन किया गया।

सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ 27 जनवरी से 31 जनवरी तक प्रत्येक दिन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ के द्वारा मार्गदर्शन एवं छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इसमें छात्राओं को विभिन्न संकायों के साथ व्यावसायिक शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई जिसमें किरण श्रीवास ने ब्यूटी से संबंधित करियर के विषय में जानकारी दी ।

अमित डकारिया वेब डेवलपर के द्वारा आईटी एवं पॉलिटेक्निक के क्षेत्र में छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया ।जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी शासकीय महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ अंजू सिंह एवं डॉक्टर जी.एस बघेल ने बताया कि किस विषय के माध्यम किस क्षेत्र में आप अपना करियर बना सकते हैं एवं लक्ष्य निर्धारित कर सकते है साथ ही मेहनत के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी ।

भुवननाथ द्विवेदी मृदा वैज्ञानिक एवं धर्मदास धुर्वे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के द्वारा मृदा परीक्षण में करियर के सुझाव दिए गए।अंतिम दिवस कोचिंग क्लास के संचालक सुनील पनेरिया के द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी प्रदान की इस दौरान छात्राओं के सवालों के जवाब देकर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य विभा मिश्रा एवं समस्त स्टाफ का सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

Share This Article
Translate »