छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: कुण्डीपुरा पुलिस ने अंतर-थाना बाइक चोर गिरोह को दबोचा, दो बाइक बरामद

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
शहर में लगातार हो रही दुपहिया वाहनों की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए कुण्डीपुरा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशन में कुण्डीपुरा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

​मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया जाल

​थाना प्रभारी महेन्द्र भगत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। सघन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
​गिरफ्तार किए गए l
I
आरोपी ​हरिराम वर्मा (25 वर्ष): निवासी धनौरा, थाना चौरई।
​मुकेश वर्मा (24 वर्ष): निवासी धनौरा, थाना चौरई।
​अभिलाष उर्फ लाला वर्मा (20 वर्ष): निवासी केवलारी (हाल निवासी सुक्लूढाना, छिंदवाड़ा)।

​चोरी का तरीका और बरामदगी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी हरिराम और मुकेश ने अक्टूबर 2025 में ग्राम सारना और पोला ग्राउंड (शहनाज अख्तर के कार्यक्रम) से दो हीरो स्पेंडर बाइक चुराई थीं। चोरी की गई इन बाइक्स को बेचने की जिम्मेदारी अभिलाष उर्फ लाला वर्मा को सौंपी गई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 1,40,000/- रुपये मूल्य की दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं।

​पुलिस की कार्रवाई

​आरोपियों के विरुद्ध थाना कुण्डीपुरा में अपराध क्रमांक 18/2026, धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय छिंदवाड़ा में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

​सराहनीय भूमिका: > इस सफलता में थाना प्रभारी महेन्द्र भगत, एएसआई चौधरी, अरविंद बघेल, मनोज रघुवंशी, प्रधान आरक्षक दीपक नायक, आरक्षक जीवन रघुवंशी, दुर्गा बरकड़े, संजय तुर्क सहित सायबर सेल के नितिन सिंह और आदित्य रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही।

Share This Article
Translate »