एलपीजी आपूर्ति को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित

Revanchal
4
2 Min Read


सिवनी। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान भू-राजनैतिक परिस्थितियों के कारण आयात में आई रुकावट को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं

कि एलपीजी की आपूर्ति और विपणन केवल घरेलू उपभोक्ताओं को ही सुनिश्चित किया जाए।


जारी निर्देशों के अनुसार वर्तमान में चिकित्सा संस्थानों और शैक्षणिक संस्थाओं को छोड़कर अन्य किसी भी वाणिज्यिक उपभोक्ता—जैसे होटल, मॉल, औद्योगिक इकाइयाँ, फैक्ट्री तथा बल्क मात्रा में एलपीजी का उपयोग करने वाले संस्थानों—को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई नहीं की जाएगी।


जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सिवनी रवि मुकाशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।


कंट्रोल रूम में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रवि कुमार मुकाशी मो. 6261124256, ऑपरेटर प्रसन्न यादव मो. 8109800788, ऑपरेटर लेखराम बिसेन मो. 9179203787, ऑपरेटर प्रद्युम रजक मो. 7909363224 तथा ऑपरेटर अभिलाष डहेरिया मो. 9399062730 से एलपीजी गैस प्रदाय से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के लिए संपर्क किया जा सकता है।


इसके अतिरिक्त जिले के सभी अनुभागों में खंड स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। साथ ही गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी की रोकथाम के लिए निगरानी दल का भी गठन किया गया है।

Share This Article
Translate »