प्रतिबंध के बावजूद बाजार में खुलेआम बिक रही मछलियां, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनिया मंडला। जिले में मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए लगाए गए प्रतिबंध 15 जून से 15 अगस्त तक मछलियों में लगाए गए प्रतिबंध बावजूद स्थानीय बाजारों में खुलेआम मछलियों की बिक्री जारी है। नियमों के अनुसार प्रतिबंध अवधि में मछली पकड़ने और बिक्री पर रोक लगाई जाती है, ताकि जलाशयों में मछलियों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिल सके।


इसके बावजूद कई बाजारों में मछलियां खुलेआम बेची जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के नियमों का पालन नहीं हो रहा है और संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी निगरानी नहीं की जा रही है। इससे मछली संसाधनों के संरक्षण के प्रयास प्रभावित हो सकते हैं।


ग्रामीणों एवं जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान मछली पकड़ने और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा नियमित जांच अभियान चलाकर नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।


फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि स्थिति इसी प्रकार बनी रही तो मत्स्य संरक्षण के उद्देश्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

👁️ 116 views Views
Share This Article
Translate »