बीजाडांडी जनपद पंचायत में चौथे दिन भी जारी धरना, सीईओ बसंती दुबे को हटाने की मांग हुई तेज

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read

बीजाडांडी जनपद पंचायत में चौथे दिन भी जारी धरना, सीईओ बसंती दुबे को हटाने की मांग हुई तेज

रेवांचल टाईम्स – मण्डला, जिले के बीजाडांडी जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती बसंती दुबे के विरुद्ध जनपद सदस्य, उपाध्यक्ष, सरपंचगण एवं क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता लगातार चौथे दिन धरने पर बैठे हुए हैं। उनका आरोप है कि सीईओ बसंती दुबे का कार्य व्यवहार अनियमित एवं जनविरोधी है, जिसके चलते जनपद के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।
धरने का नेतृत्व जनपद उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव कर रहे हैं। उनके साथ जनपद सदस्य समय लाल मरावी, श्रीमती बबीता कुलस्ते, सरपंच अंकित मरकाम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शामिल हैं। सभी शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन करते हुए सीईओ को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि श्रीमती बसंती दुबे को शीघ्र ही बीजाडांडी जनपद पंचायत से हटाया जाए एवं उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाए, ताकि जनपद में पारदर्शिता एवं सुचारु कार्यप्रणाली सुनिश्चित हो सके।
वही धरना स्थल पर लगातार बढ़ती भीड़ प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र अमल नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »