डिजिटल सुरक्षा का शंखनाद: छिंदवाड़ा पुलिस के “सेफ क्लिक 2.0” अभियान से जागरूक हो रहे बच्चे और आमजन

Revanchal
3 Min Read

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा, चौरई, उमरानाला

बढ़ते डिजिटल युग में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और आमजन को सुरक्षित रखने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस, जिला छिंदवाड़ा द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चौरई और उमरानाला क्षेत्र में पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और रैलियों का आयोजन कर स्कूली बच्चों सहित आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के अचूक गुर सिखाए गए।

उड़ान फाउंडेशन स्कूल में बच्चों को मिला ‘साइबर सुरक्षा कवच’
​चौरई अंतर्गत उड़ान फाउंडेशन स्कूल कुंडा में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चौरई, श्रीमती भारती जाट ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल दुनिया में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की बारीकियों से अवगत कराया।

बैनर और स्टैंडी से प्रचार जागरूकता को और प्रभावी बनाने के लिए पोआमा चौक, शिव मंदिर, थाना देहात क्षेत्र में साइबर अपराध से जुड़े हेल्पलाईन पोर्टल से संबंधित आकर्षक बैनर और स्टैंडी भी स्थापित किए गए हैं, ताकि राहगीर भी जागरूक हो सकें।
​कार्यक्रम में मौजूद रहे सजग प्रहरी
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में साइबर टीम और पुलिस स्टाफ के निम्नलिखित अधिकारी-कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा
​सउनि नितेश ठाकुर,
​प्रधान आरक्षक मंगल सिंह,​प्रधान आरक्षक टीकाराम,​आरक्षक सौरभ बघेल

उमरानाला में गूंजे साइबर सुरक्षा के नारे, पुलिस ने निकाली पैदल रैली

​दूसरी ओर, चौकी उमरानाला, थाना मोहखेड़ के अंतर्गत जनता को जागरूक करने के लिए सड़क पर उतरकर मोर्चा संभाला गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस यातायात, रामेश्वर प्रसाद चौबे के नेतृत्व में बस स्टैंड उमरानाला, ईक्कलबिहरी और जाम क्षेत्र में एक विशाल पैदल रैली निकाली गई।

​जन-जन तक संदेश
इस रैली में पुलिस स्टाफ के साथ-साथ ग्राम कोटवारों और पुलिस सहयोगी गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
​सड़क पर संवाद, रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनमानस को साइबर अपराधियों के तौर-तरीकों जैसे- फर्जी लॉटरी, बैंक फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग के प्रति सचेत किया गया और बताया गया कि लालच या डर में आकर अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी को न दें।

छिंदवाड़ा पुलिस की अपील
​कोई भी बैंक या प्रतिष्ठित संस्था आपसे फोन पर ओटीपी , पिन या पासवर्ड नहीं मांगती। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने मोबाइल में कोई ऐप डाउनलोड न करें। यदि आपके साथ कोई साइबर धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

👁️ 26 views Views
Share This Article
Translate »