सिंगपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न,

Revanchal
3 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगपुर में जनपद स्तरीय पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत सिंगपुर के सागर तालाब के समीप स्थित “मां की बगिया” में सरपंच दीपचंद्र पुशाम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन, जैव विविधता के संरक्षण तथा वृक्षों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी सचिन अग्रवाल, पीसीओ अभिनन्दन पुशाम, राजबहादुर ठाकुर, राधेश्याम कुशराम, ग्राम पंचायत खम्हेरा की सरपंच कौशल्या कुशराम, जनपद सदस्य धरम सिंह धुर्वे, ग्राम पंचायत सिंगपुर के सरपंच दीपचंद्र पुशाम, उपसरपंच रघु सिंह, सचिव गणेश यादव तथा रोजगार सहायक धन्नू लाल चौहान उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सरपंच दीपचंद्र पुशाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। पेड़-पौधे हमारे जीवन के आधार हैं। स्वच्छ हवा, पर्याप्त वर्षा और स्वस्थ वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। ग्राम पंचायत सिंगपुर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों का सहयोग आवश्यक है।”


उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में दो स्थानों पर “मां की बगिया” विकसित की गई है, जहां पूर्व में लगाए गए सैकड़ों पौधों की देखरेख की जा रही है। जिन पौधों को नुकसान पहुंचा है या जो सूख गए हैं, उनके स्थान पर नए पौधे रोपे जा रहे हैं। वर्तमान कार्यक्रम के दौरान भी आम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षाकाल में भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।


कार्यक्रम में जमुना दास खैरवार, पंच शिवराम मरावी, सेवफल तेकाम, रामसिंह उद्दे, गोलू आंध्रवान, गोविन्द यादव, देवसिंह मरकाम, बुधलाल यादव, कृष्णा यादव, अजय यादव, रंगोली बघेल, सुदामा मानिकपुरी, श्यामवती तेकाम, बुधवरिया यादव, शान्तिबाई यादव सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया गया

👁️ 154 views Views
Share This Article
Translate »