डॉ. अरुण कुमार शुक्ला ने सहायक आयुक्त, जनजाति कार्य विभाग मंडला का पदभार ग्रहण कियाशिक्षक संघ एवं स्काउट-गाइड संघ ने किया अभिनंदन, स्कूली शिक्षा पर हुई चर्चा

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला। जिले के सहायक आयुक्त कार्यलय मंडला में श्रीमती वंदना गुप्ता के स्थान्तरण के बाद अब सहायक आयुक्त के पद पर डॉ. अरुण कुमार शुक्ला ने सहायक आयुक्त, जनजाति कार्य विभाग, मंडला के पद पर विगत दिवस पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण के अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं मंडल संयोजक विवेक शुक्ला एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश चंद्रोल,प्रांत प्रमुख असीम गौतम,संगठन मंत्री योगेश चौरसिया,सचिव रेवाशंकर पांडे,मंडल संयोजक आशुतोष बाजपेई ने सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ से उनका अभिनंदन किया।

भारत स्काउट-गाइड संघ के जिला सचिव लोक सिंह पदम एवं जिला एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर दिनेश दुबे ने भी नवागत सहायक आयुक्त डॉ. अरुण शुक्ला का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

जिला शिक्षा कार्यालय के परीक्षा प्रभारी महेंद्र श्रीवास ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. अरुण कुमार शुक्ला का पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया।

वही इस दौरान स्कूली शिक्षा की स्थिति को लेकर चर्चा हुई। डॉ. शुक्ला ने कहा कि जिले में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। स्काउट गाइड के लिए भवन हेतु समुचित प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।

👁️ 8 views Views
Share This Article
Translate »