शासकीय हाई स्कूल मुराछ के विद्यार्थियों का पॉलिटेक्निक कॉलेज पवई में शैक्षणिक भ्रमण

Revanchal
2 Min Read

करियर काउंसलिंग के तहत विभिन्न लैबों का किया अवलोकन, विद्यार्थियों में जागी व्यवसायिक शिक्षा के प्रति रुचि

रेवांचल टाइम्स संवाददाता उमाकांत त्रिपाठी पन्ना

पवई। शासकीय हाई स्कूल मुराछ के प्राचार्य रामसेवक सिंह के आवेदन पर विचार करते हुए शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पवई के प्राचार्य डॉ अरविन्द कुमार त्रिपाठी जी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इसी क्रम में दिनांक 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को कक्षा नवमी एवं दसवीं के छात्र-छात्राओं का करियर काउंसलिंग के अंतर्गत महाविद्यालय भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर में स्थित विभिन्न प्रयोगशालाओं — सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, फिटर आदि लैब का अवलोकन किया। विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा के महत्व, रोजगार के अवसरों तथा भविष्य में करियर निर्माण के विविध आयामों की विस्तृत जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ महाविद्यालय का भ्रमण किया तथा प्रयोगशालाओं में संचालित गतिविधियों को समझा।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार कराया गया। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के साथ सभी विद्यार्थी अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान कर गए।

यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक एवं उपयोगी पहल साबित हुआ।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »