कोष्टा मोहल्ला स्थित कपड़ा दुकान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹9,070 नगद एवं ताश की गड्डियां जप्त

Revanchal
1 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला पुलिस अधीक्षक मंडला राजेश रघुवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा तथा एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध जुआ के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

मंडला – मुखबिर से सूचना प्राप्त अनुसार कोष्टा मोहल्ला, मंडला स्थित कपड़ा दुकान पर कुछ व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। मौके से 08 आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से ₹9,070 नगद (फड़ से ₹8,190 एवं आरोपियों के पास से ₹880) तथा ताश के 52-52 पत्तों की 03 गड्डियां जप्त की गईं। आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक शफीक खान, सउनि राघवेंद्र ठाकुर, प्रधान आरक्षक बलवंत तेकाम, आरक्षक रमेश, रजन, प्रियांश, मृदुल, धीरू, हनु, धर्मेंद्र, राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👁️ 289 views Views
Share This Article
Translate »