बजरंग दल के जिला संयोजक बने नरेंद्र पटेल, गांव-गांव तक संगठन विस्तार का लिया संकल्प

Revanchal
2 Min Read

नरेंद्र पटेल जिला संयोजक ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

जितेन्द्र अलबेला

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल ने जिले में संगठन को नई धार देने के लिए नरेंद्र पटेल को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। पदभार ग्रहण करने के पश्चात परासिया रोड स्थित अपनी रसोई होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में नवनियुक्त जिला संयोजक ने अपनी आगामी कार्ययोजना साझा की। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व जिला संयोजकों के सम्मान के साथ हुई, जहाँ उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।


​युवा शक्ति पर फोकस: वार्ड और ग्राम स्तर तक बनेगी टीम
​पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नरेंद्र पटेल ने कहा कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है। उन्होंने एलान किया कि बजरंग दल अब केवल शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि गांव-गांव और वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीमें गठित की जाएंगी। इस मुहिम का उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करना है।


​इन प्रमुख मुद्दों पर रहेगा संगठन का जोर
​जिला संयोजक ने स्पष्ट किया कि संगठन जिले में हजारों कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ निम्नलिखित विषयों पर प्रमुखता से कार्य करेगा:
​गौ-रक्षा: गौ-तस्करी पर पूर्ण विराम लगाना।
​धर्मांतरण पर रोक: अवैध धर्मांतरण के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान।


​सामाजिक सुरक्षा: लव जिहाद और भूमि विवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर पैनी नजर।
​प्रशासनिक समन्वय: समस्याओं का निराकरण प्रशासन के सहयोग से पूर्णतः संवैधानिक दायरे में रहकर किया जाएगा।
​”हमारा लक्ष्य समाज में जागरूकता बढ़ाना है। ग्रामीण स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन पूरी शक्ति के साथ कार्य करेगा ताकि स्थानीय समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित हो सके।”


— नरेंद्र पटेल, जिला संयोजक
​वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति
​इस महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्व जिला संयोजक राजू चरणाकर, अरविंद राजपूत सहित विहिप के अरविंद प्रताप सिंह, सोनू सरसवार, रविराज सिंह, प्रशांत साहू, गौरव सेन एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी व उत्साहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »