जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए मनीष कुमार मिश्रा ने मांगा समर्थन, अधिवक्ताओं से वोट और आशीर्वाद की अपील

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ, जबलपुर के सत्र 2026-2028 के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के बाद विभिन्न पदों के प्रत्याशी अधिवक्ताओं के बीच जनसंपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं।

इसी क्रम में अधिवक्ता मनीष कुमार मिश्रा ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत करते हुए अधिवक्ता साथियों से वोट एवं आशीर्वाद देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ताओं का विश्वास और समर्थन मिलता है तो वे संघ के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे तथा प्रत्येक अधिवक्ता के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने संघ की गरिमा, पारदर्शिता और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

मनीष कुमार मिश्रा के साथ अन्य उम्मीदवारों ने ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी सचिव पद, रवीन्द्र दत्त पुस्तकालय सचिव पद तथा अमित कोहली कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान कर मजबूत एवं सक्रिय नेतृत्व देने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि जिला अधिवक्ता संघ, जबलपुर के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 6 से 8 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया, 20 जुलाई को मतदान तथा 21 जुलाई 2026 से मतगणना प्रारंभ होगी। चुनाव को लेकर अधिवक्ता समुदाय में उत्साह का माहौल है।

👁️ 22 views Views
Share This Article
Translate »