प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास पहुंचकर स्व. सालिकराम यादव को दी श्रद्धांजलि

Revanchal
2 Min Read

​उनका सेवाभावी जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने अपने प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पहुंचकर उनके पूज्य पिता स्व. सालिकराम यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंत्री सिंह ने शोकाकुल यादव परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ढांढस बंधाया।


​स्मृतियों में जीवित रहेगा समर्पित व्यक्तित्व
​श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा,स्व. सालिकराम यादव का संपूर्ण जीवन गरीबों, जरूरतमंदों और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उनकी सरलता, सहजता और सेवा भाव हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है। समाज के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।
​मंत्री ने उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

​वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
​शोक व्यक्त करने के दौरान यादव परिवार के सदस्यों के साथ-साथ भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे, सेवक यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना।
​किसान मोर्चा, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पटेल।​अन्य मोर्चा व पदाधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश डेहरिया, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी।


​प्रतिनिधि व कार्यकर्ता अभिलाष गोहर, दिनशु यादव, दीपक कोल्हे, रोशन सिंगनापुरे, भीम चौरे, अनिश पटेल, विजय नामदेव, सचिन काले, मोंटी शर्मा।
​इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी स्व. सालिकराम यादव को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

👁️ 8 views Views
Share This Article
Translate »