सेमरखापा एकलव्य विद्यालय में नशा मुक्ति और ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम: 400 छात्रों ने लिया भाग, हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए

kaonebroadcast@gmail.com
2 Min Read

सेमरखापा एकलव्य विद्यालय में नशा मुक्ति और ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम: 400 छात्रों ने लिया भाग, हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए

रेवांचल टाईम्स –

रेवांचल टाईम्स – मंडला जिले के सेमरखापा स्थित एकलव्य विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम और ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल में विद्यालय के 400 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडला के ट्रैफिक सूबेदार योगेश राजपूत और विवेक करोसिया ने किया। उन्होंने छात्रों को नशे के घातक परिणामों और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Farmers blocked National Highway 30 over fertilizer issue
Farmers blocked National Highway 30 over fertilizer issue


इस दौरान, छात्रों को नशा से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, उन्हें यह भी समझाया गया कि वे अपने परिवार और आसपास के व्यक्तियों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें। यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे का आदी है, तो उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन मानस हेल्पलाइन नंबर 1933, नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 भी दिए गए। इससे नशा पीड़ितों को सही दिशा में मदद मिल सकेगी।

ट्रैफिक जागरूकता सत्र में यातायात संकेतों, पैदल चलने वालों की सुरक्षा और वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर दिया गया। यह कार्यक्रम छात्रों को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिसमें न केवल छात्रों को बल्कि उनके परिवारों और समुदाय को भी शामिल करने का प्रयास किया गया।

👁️ 0 views Views
Share This Article
Translate »