नेशनल हाईवे तीस में खाद को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम

नेशनल हाईवे तीस में खाद को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम

रेवांचल टाईम्स – मंडला, किसानों की समस्याओं को जब स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन नही सुनी तो आक्रोशित किसान सड़क पर उतर आए और बीच सड़क में महिला पुरुष बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांग मनवाने के लिए नेशनल हाईवे तीस में बैठ कर धरना दे दिया खाद बीज की समस्या को लेकर किसानों ने किया 1 घंटे चक्का जाम, शासन की नाकामी और कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल

वही इन दिनों बारिश का समय चल रहा है और किसान खेती में भरपूर कार्य कर रहे है और फसल के पैदा वार के लिए उन्हें समय मे खाद नही मिल पा रही हैं, वही दूसरी ओर जहाँ पर खाद उपलब्ध है वह तय दामो से भी अधिक दामो में कृषि विभाग के अधिकारियों से साठगांठ कर बेच रहे है जिस कारण से गरीब किसान अपनी फसल और खाद को लेकर परेशान नजर आ रहें हैं।
वही सूत्रों से जानकारी के अनुसार मंडला जिले विकास खंड भुआ बिछियां में डबल लाक प्रणाली से खाद वितरण किया जा रहा है। शासन से कृषकों को दिए जाने हेतु खाद डबल लाक में उपलब्ध कराई जाती है लेकिन इस डबल लाक प्रणाली से किसानों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंडला जिले के बिछिया में दिनांक 22/07/2025 दिन मंगलवार को इसके चलते हंगामा खड़ा हो गया जब शासन की इस प्रणाली से आक्रोशित होकर किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को धरना में बैठकर जाम कर दिया गया। आनन फानन में स्थानीय प्रशासन पहुंचा और मामले को शांत किया।

Farmers blocked National Highway 30 over fertilizer issue
Farmers blocked National Highway 30 over fertilizer issue

किसानों के द्वारा खाद वितरण प्रणाली से त्रस्त होकर यह चक्का जाम किया गया, जो कि शासन की विफलता और नाकामी को दर्शाता है, अभी 4 दिन पूर्व शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया के द्वारा बिछिया विधानसभा के विधायक के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर बिछिया विधानसभा में डबल लाक प्रणाली के माध्यम से हो रही खाद वितरण प्रणाली का विरोध जताया था, साथ ही खाद की कमी को दूर करने की और लैंप्स के माध्यम से खाद का विवरण करने की मांग की गई थी।

इस सम्बन्ध में इनका कहना है –

खाद वितरण डबल लाक प्रणाली खाद की कमी के विरोध में 4 दिनों पूर्व ही धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया था एवं माननीय विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा जी के द्वारा खाद की कमी तथा किसानों को होने वाली समस्याओं को लेकर कलेक्टर महोदय मंडला को अवगत कराया गया था जिस पर कार्यवाही करते हुए तुरंत जांच कराई गई और जांच में पाया गया कि खाद किसानों के नाम पर खाद व्यापारियों को दी जा रही है।

प्रदीप गोस्वामी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछिया

Share This Article
Translate »