सेवा पर्व में वनविभाग ने रोपित किए विलुप्त होते औषधीय गुण वाले पौधों

kaonebroadcast@gmail.com
37
3 Min Read
Forest department planted endangered medicinal plants in Seva Parv

रेवांचल टाईम्स – बजाग कार्यालय वन परिक्षेत्र सामान्य में रविवार को सेवा पर्व उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए वन अमले द्वारा परिसर की साफ सफाई की गई। तथा पर्यावरण सहजने की दिशा में कदम उठाते हुए संकटापन्न विलुप्त होती विभिन्न प्रजाति के पौधे का रोपण किया गया। पर्व के आयोजन ग्राम के वरिष्ठजनों सहित जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में किया गया।उत्सव की शुरुवात में वन विभाग के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए परिसर की साफ सफाई की।

परिसर में उगी घास खरपतवार आदि को उखाड़कर उन्हें नष्ट किया गया। इस अवसर पर वन अमले ने स्वच्छता का संकल्प लिया सेवा उत्सव के दौरान प्रायः विलुप्त होती विभिन्न प्रजाति के औषधीय पौधों का रोपण किया गया।


सेवा पर्व कार्यक्रम वन मण्डल अधिकारी डिंडोरी सामान्य, पुनीत सोनकर एवं उप वनमंडल अधिकारी गाड़ासरई, सुरेंद्र जाटव के दिशा निर्देशन मे वन परिक्षेत्र बजाग सामान्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को शासन की वृक्षारोपण योजनाओं और सेवा पर्व उत्सव के प्रति जागरूक किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम मे विशेष रूप से संकटापन्न लुप्तप्राय प्रजाति(आर ई टी प्रजाति )को बढ़ावा देने हेतु सभी को प्रेरित किया गया।

Forest department planted endangered medicinal plants in Seva Parv
Forest department planted endangered medicinal plants in Seva Parv

कार्यालय परिसर में दुर्लभ पौधे सर्पगंधा, कुम्भी, गरुण, शतावर, ब्राम्ही, बच, बीजा, कर्कट, श्यामा हल्दी, वन अदरक आदि को रोपित किया गया। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी हर्षित सक्सेना ने रोपे गए पौधों के औषधीयगुण और विशेषता की जानकारी देते हुए बताया कि सर्पगंधा हाई बीपी और मानसिक शांति,कुंभी घाव और पाचन ,गरुण श्वसन त्वचा रोग,सतावर प्रजनन व रोग प्रतिरोधक ,ब्राम्ही स्मृति,बच पाचन,बीजा डायबिटीज,वन अदरक दर्द सर्दी खांसी,श्यामा हल्दी दमा दर्द त्वचा रोग,करकट पाचन घाव आदि रोगों के लिए कारगर औषधीय पेड़ पौधे है। सेवा पर्व उत्सव के दौरान ग्राम के सरपंच शंकर धुर्वे,जनपद सदस्य लोकेश पटेरिया, युवामोर्चा अध्यक्ष सुशील यादव,शंकर भदौरिया,दिनेश सोनी, वन विभाग के परिक्षेत्र सहायक अजय मुकुंद पोल,श्याम लाल यादव, वनरक्षक महेश मरावी,अखिलेश दुबे,जगदीश बांधव,मनोज तिग्गा, सहित समस्त वन अमला मौजूद रहा।

Share This Article
Translate »