खेत से भैंस निकालने को लेकर विवाद, 60 वर्षीय वृद्ध की लकड़ी के बल्ले से मारकर हत्या

Revanchal
2 Min Read

पन्ना। जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत हरदुआ चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां खेत से भैंस निकालने को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय वृद्ध की लकड़ी के बल्ले से मारकर हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरदुआ पटेल निवासी नोने लाल पटेल (60 वर्ष) अपने साथी शिबू पटेल के साथ गांव के पास खेतों के आसपास भैंस चरा रहे थे और उन्हें दूसरी जगह ले जा रहे थे। इसी दौरान उनकी भैंसें मगना अहिरवार के खेत में चली गईं।

बताया जा रहा है कि भैंसों को खेत से निकालने के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी बीच मगना अहिरवार के पुत्र देवेंद्र अहिरवार ने गुस्से में आकर नोने लाल पटेल के सिर पर लकड़ी के बल्ले से जोरदार प्रहार कर दिया। गंभीर चोट लगने से नोने लाल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही हरदुआ चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »