भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने स्व. रामनाथ ओकटे को दी श्रद्धांजलि

Revanchal
1 Min Read

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के भाई स्वर्गीय रामनाथ ओकटे की शोकसभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर यादव ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा इस कठिन समय में उन्हें धैर्य एवं संबल बनाए रखने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, धर्मेंद्र मिगलानी,जनपद सदस्य कुबेर सूर्यवंशी, शैलेन्द्र मालवी, राहुल शर्मा, विजय नामदेव, विक्की साहू उपस्थित रहे।

👁️ 2 views Views
Share This Article
Translate »