दैनिक रेवांचल टाइम्स – मण्डला एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, जिला मण्डला एवं मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा मंडला के संयुक्त तत्वाधान में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह 21जून 2026 पितृ दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन एवं संचालन आयोजन संयोजक एवं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सलाहकार दीपक ठाकुर द्वारा किया गया।
आयोजन में प्रबंधक रजनीश कुमार पांडे एवं श्री दीपक ठाकुर ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान अभिकर्ता दीपक ठाकुर ने सेवानिवृत्ति के बाद सुनियोजित वित्तीय प्रबंधन के विषय में विस्तार से समझाया तथा निशुल्क सलाहकार के रूप में सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया।
शिक्षक संघ अध्यक्ष सह मंडल संयोजक विवेक शुक्ला एवं शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि असीम गौतम ने अपने उद्बोधन में बताया कि संगठन हमेशा शिक्षकों के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में संगठन मंत्री योगेश चौरसिया एवं सचिव रेवा शंकर पाण्डेय ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
सेवानिवृत्त प्राचार्य अखिलेश चंद्रौल, शैल दुबे तथा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंगौर ने अपने उद्बोधन में इस आयोजन की उपयोगिता और आवश्यकता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सेवानिवृत्त शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हैं साथ वित्तीय प्रबंधन से रूबरू करते हैं। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश चंद्रोल ने कुशल वित्तीय सलाहकार एवं पुरस्कृत अभिकर्ता दीपक ठाकुर का पुष्प हार से स्वागत किया एवं उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भूरि – भूरि प्रशंसा की ।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक रजनीश पांडे, संयोजक दीपक ठाकुर, अध्यक्ष विवेक शुक्ला एवं प्रांतीय प्रतिनिधि असीम गौतम द्वारा समस्त सेवानिवृत्त शिक्षकों का तिलक वंदन कर पुष्पहार, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।अंत में स्वरुचि भोज के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ।उपस्थितजनों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजक मंडल द्वय एसबीआई लाइफ एवं शिक्षक संघ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम बहुत ही सारगर्भित और उपयोगी रहा। एसबीआई लाइफ के उद्देश्य “अपने लिए, अपनों के लिए” से सभी अवगत हुए साथ ही एसबीआई लाइफ की योजनाओं से प्रभावित हुए।
