रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और आमजन को सुरक्षित इंटरनेट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सांदीपनी विद्यालय, गुरैया में पुलिस टीम द्वारा साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
पोर्टल संबंधित बैनर और स्टैंडी स्थापित की गईं
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों की त्वरित मदद और साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग के लिए स्कूल परिसर में 1930 हेल्पलाइन नंबर एवं एन सी आर पी नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से संबंधित बैनर और स्टैंडी स्थापित किए गए, ताकि कोई भी पीड़ित आसानी से सही समय पर शिकायत दर्ज करा सके।
साइबर फ्रॉड और असुरक्षित इंटरनेट के दुष्प्रभावों से कराया अवगत
थाना देहात पुलिस टीम द्वारा उपस्थित पुरुषों और आम जनता को वर्तमान में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड, वित्तीय धोखाधड़ी और असुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग के खतरों के बारे में विस्तार से समझाया गया। टीम ने बताया कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही या अनजान लिंक पर ‘क्लिक’ करने से लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं।
मुख्य संदेश,किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना ओटीपी , बैंक डिटेल या निजी जानकारी साझा न करें। सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचने का एकमात्र उपाय है।
पोस्टर बांटे और चस्पा किए गए
नागरिकों को जागरूक करने के लिए पुलिस टीम द्वारा साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों वाले पोस्टर्स का वितरण किया गया। साथ ही, विद्यालय और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा भी किए गए ताकि आम जनता निरंतर जागरूक होती रहे। कार्यक्रम में लगभग 400 नागरिकों ने भाग लिया और ऑफलाइन माध्यम से सीधे पुलिस अधिकारियों से संवाद किया।
इन अधिकारियों की रही मुख्य भूमिका
इस सराहनीय और सफल अभियान को धरातल पर उतारने में थाना देहात के निम्नलिखित पुलिस बल का विशेष योगदान रहा
निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत,सउनि नितेश ठाकुर,आरक्षक सौरभ बघेल,महिला आरक्षक (892)
