आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन मोहगांव के ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन संपन्न

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला। आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) ब्लॉक शाखा मोहगांव जिला -मण्डला (म. प्र.) की बैठक दिनाँक 30/03/2026 को जिला आकास मण्डला के अध्यक्ष डॉ. विजय धुर्वे के मार्गदर्शन में अनिल मरकाम जिला आकास कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रशेखर धुर्वे जिला आकास उपाध्यक्ष, तीरेन्द्र धुर्वे जिला आकास महासचिव, शरद कोकड़िया जिला आकास महासचिव एवं पंकज मार्को निवास की मौजूदगी में आकास ब्लॉक शाखा मोहगांव की कार्यकारिणी का गठन किया गया,

जिसमें आकास ब्लॉक अध्यक्ष लोक सिंह पदम, जोध सिंह धुर्वे कार्यकारी अध्यक्ष, दिलीप कुमार बघेल उपाध्यक्ष, दशरथ सिंह वरकड़े, भागवत सिंह धुर्वे, दयानन्द आर्मो महासचिव, गणेश पदम सचिव, आत्माराम भवेदी कोषाध्यक्ष एवं भरत सिंह मसराम को आकास ब्लॉक शाखा मोहगांव का संरक्षक नियुक्त किया गया है। मोहगांव ब्लॉक आकास के सभी पदाधिकारियों

एवं सदस्यगणों को नवीन कार्यकारिणी गठित करने पर समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया गया है। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल मरकाम के द्वारा किया गया। साथ ही आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) मध्यप्रदेश का वार्षिक अधिवेशन 25 अप्रैल 2026 को छिंदवाड़ा, म. प्र. में आयोजित है अतः आकास ब्लॉक शाखा मोहगांव के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में आदिवासी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आजीवन सदस्यता अतिशीघ्र करायें जिससे (आकास) संगठन को और भी मजबूत किया जा सके।

👁️ 1 views Views
Share This Article
Translate »