श्मशान की भूमि पर कब्जे का आरोप, पटवारी की भूमिका पर उठे सवालकलेक्टर से कार्रवाई की मांग, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Revanchal
2 Min Read

दैनिक रेवांचल टाइम्स पनागर। पनागर तहसील अंतर्गत ग्राम देवरी कला (गुरुनानक वार्ड, बम्हनौदा रोड) स्थित शासकीय श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे और राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। पूर्व पार्षद सर्वेष मिश्रा एवं सुरेंद्र तिवारी ने राजस्व विभाग के कुछ कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।शिकायतकर्ताओं के अनुसार ग्राम देवरी कला के खसरा क्रमांक 344/1 की भूमि राजस्व रिकॉर्ड में “शासकीय श्मशान” के रूप में दर्ज है।

आरोप है कि तत्कालीन पटवारी द्वारा अतिक्रमणकारी अच्छेलाल वल्द रामदीन दर्जी के साथ मिलीभगत कर बी-1 अभिलेख के कलम नंबर 12 में अवैध रूप से कब्जाधारी के रूप में नाम दर्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वर्तमान में श्मशान भूमि के बड़े हिस्से का निजी उपयोग किया जा रहा है।
मामले को लेकर 23 मार्च 2026 को तहसीलदार पनागर को लिखित शिकायत सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन बिना समाधान के ही शिकायत बंद करने का प्रस्ताव दे दिया गया।

ग्रामीणों ने कलेक्टर जबलपुर से मांग की है कि शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज कथित अवैध प्रविष्टि को तत्काल निरस्त किया जाए तथा श्मशान भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

👁️ 5 views Views
Share This Article
Translate »