दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला। शासकीय कन्या हाई स्कूल मोहगांव में गुरुवार को छात्राओं के लिए नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार एवं छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मोहगांव उपाध्यक्ष व जनपद शिक्षा समिति सभापति शिवकुमार मिश्रा, जनपद पंचायत सदस्य बोध सिंह मरकाम, ग्राम पंचायत मोहगांव माल सरपंच श्रीमती गुड्डी बाई भारतीया, ग्राम पंचायत सदस्य पंच इमरान खान, जयदीप दुबे सहित छात्राओं के पालकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नंदिनी यादव, शिक्षक श्री परस्ते, धीरज चौधरी, शांति प्रकाश अग्रवाल की उपस्थिति में 24 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण किया गया।
अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की नि:शुल्क साइकिल योजना ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वही इस कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्रीमती नंदिनी यादव ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ।
